Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतरराष्ट्रीय सहकारिता किसान सम्मेलन: ढीमरखेड़ा में जागरूकता और एकजुटता का संदेश

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतरराष्ट्रीय सहकारिता किसान सम्मेलन: ढीमरखेड़ा में जागरूकता और एकजुटता का संदेश

 

कटनी  - जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड अंतर्गत बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, ढीमरखेड़ा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता किसान सम्मेलन एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत जोशपूर्ण रैली के साथ हुई, जिसमें “बिना सहकार नहीं उद्धार”, “जय हिंद, जय भारत” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली ने क्षेत्र में सहकारिता के महत्व का सशक्त संदेश दिया।
  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति कविता पंकज राय रहीं। उन्होंने उपस्थित किसानों एवं जनसमूह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील ने सहकारिता के सिद्धांतों, योजनाओं एवं किसानों के लिए इसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। जबकि विशिष्ट अतिथि सतीष ज्योति ज्योतिषी ने किसानों को सहकारी संस्थाओं से जुड़कर अधिकतम लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।
  कार्यक्रम का मंच संचालन अंकेक्षण अधिकारी विजय मिश्रा ने किया, जबकि अंत में प्रशासक बी-पैक्स समिति ढीमरखेड़ा बैबी नैना मेहरा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें नरेन्द्र त्रिपाठी, आशीष चौरसिया, दुर्गा पारस पटेल, राजा चौरसिया, अनिल बागरी (सरपंच नैगई), रमन शुक्ला, विनय ज्योतिषी (सरपंच सिमरिया), दीपू बैरागी, बसंत मिश्रा, शंकर तिवारी, ब्रजेश पटेल, प्रमोद गौतम सहित अन्य शामिल रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से किया गया। सहकारिता विभाग के अधिकारियों में अनीता कोल (वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक), आयुष गुप्ता (सहकारी निरीक्षक), पूजा विश्वकर्मा, रामचंद्र अहिरवार (उप अंकेक्षक), नितिन जैन, रवि तिवारी, संजय पाण्डेय, शिव स्वरूप शुक्ला (शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उमरियापान) सहित अन्य समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना एवं योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाना रहा। आयोजन ने क्षेत्र में सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किसानों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]