Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

क्षेत्र की महिला कर्मचारी और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, और इस अवसर पर महिलाओं को सशक्तिकरण और निर्भीक निडर होकर जीने का संदेश दिया गया।
 महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
*महिला बाल विकास से परियोजना अधिकारी आरती यादव*
 महिला और बच्चियों के लिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की और उन्हें सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। महिलाओं ने अपने विचार भी साझा किए और एक दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
*मुख्य अतिथि ज्योति बैरागी, तहसील कार्यालय  गीता, पुलिस विभाग शालिनी चौहान, जनपद पंचायत  संतोष पाठक, एनआरएलएम जया सुपरवाइजर, अंजना पटेल, मंजू मिश्रा, अनीता प्रधान, सरिता जैन, सपना चौधरी, कामिया कोल, कृषि विभाग  अश्विनी पटेल, निशा सोलंकी, स्वास्थ्य विभाग  प्रतीक्षा द्विवेदी, प्रगति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे*

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]