Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @रिश्‍वत लेने का वीडियो वायरल होने पर हल्‍का पटवारी निलंबित.

कटनी से अभिलाषा तिवारी @रिश्‍वत लेने का वीडियो वायरल होने पर हल्‍का पटवारी निलंबित.

कटनी – नक्‍शा बटांकन एवं सीमांकन कार्य के लिये रिश्‍वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया ने बहोरीबंद अनुभाग के अंतर्गत तहसील स्‍लीमनाबाद के ग्राम धरवारा में पदस्‍थ हल्‍का पटवारी  महेन्‍द्र मिश्रा को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही तहसीलदार स्लीमनाबाद के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
 हाल ही में तहसील स्लीमनाबाद के ग्राम धरवारा में पदस्थ हल्का पटवारी श्री मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें हल्का पटवारी के द्वारा कृषक बारेलाल से नक्शा बटांकन एवं सीमांकन कार्य हेतु पैसे की मांग करते एवं पैसा प्राप्त करते दिखाया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद तहसीलदार स्लीमनाबाद के न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में से ग्राम धरवारा के प्रकरणों की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि लोक सेवा केन्द्र से आवेदक बारेलाल का आवेदन नक्शे में बटांकन हेतु प्राप्त हुआ है और उक्त प्रकरण पर न्यायालय तहसीलदार स्लीमनाबाद के द्वारा 29 जनवरी को ही आदेश पारित किया जा चुका है।
वायरल वीडियो में हल्का पटवारी  मिश्रा के द्वारा राशि की मांग किया जाना प्रथम दृष्टया दृष्टिगत होने के बाद हल्का पटवारी  मिश्रा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसके बाद हल्‍का पटवारी  मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधान कारक व युक्तियुक्त होना नहीं पाया गया।
हल्‍का पटवारी  महेन्द्र मिश्रा के द्वारा अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही एवं घोर अनियमितत्ताः किया जाना तथा कार्य के बदले अनुचित पैसो की मांग करना म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 2 व 3 का स्पष्ट उल्लंघन होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।इसके बाद एसडीएम बहोरीबंद श्री चौरसिया ने म.प्र. सिविल सेवा (अपील नियंत्रण एवं वर्गीकरण) नियम 1966 के नियम 9 (1) 'क' के अन्तर्गत हल्‍का पटवारी श्री मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय स्लीमनाबाद नियत किया गया है एवं निलंबन काल में उन्‍हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]