Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत अब मृत, वृद्ध और दिव्यांग किसानों के वारिसों को भी आसानी से मिलेगा उर्वरक।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत अब मृत, वृद्ध और दिव्यांग किसानों के वारिसों को भी आसानी से मिलेगा उर्वरक।


कटनी - जिले के किसानों के लिए उर्वरक की प्राप्ति को सुगम बनाने हेतु शासन द्वारा 'ई-विकास' (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब उन किसान परिवारों को भी खाद मिल सकेगी जहाँ भू-स्वामी की मृत्यु हो चुकी है और भूमि का नामांतरण लंबित है या किसान शारीरिक रूप से केंद्र तक आने में असमर्थ हैं।
*मृत किसान जिनकी भूमि का नामांतरण लंबित*
ऐसे किसान जिनकी मृत्यु के उपरांत भूमि का नामांतरण नहीं हो पाया है, के संबंध में मृत किसान परिवार के सभी उत्तराधिकारी सदस्यों की सहमति पत्र के आधार पर किसी एक व्यक्ति को नॉमिनी के रूप में मान्य किया जाएगा। इसके लिए नॉमिनी द्वारा उर्वरक हेतु ई-टोकन के लिए निर्धारित पारूप में जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा।
*शारीरिक रूप से असक्षम एवं वृध्द किसान*
ऐसे शारीरिक रूप से असक्षम एवं वृध्द किसान, जिनके आधार डाटाबेस में मोबाईल नंबर अपडेट और सत्यापन संभव नहीं है, उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा उन्हे नामिनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए नॉमिनी ‌द्वारा उर्वरक हेतु ई-टोकन के लिए निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा। निर्धारित प्रारूपों में जानकारी दर्ज करने के बाद, नॉमिनी किसान द्वारा ई-विकास पोर्टल पर आधार सत्यापन अनिवार्य होगा।
नॉमिनी किसान ‌द्वारा ई-विकास पोर्टल पर आधार सत्यापन पश्चात निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करने के उपरांत संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ‌द्वारा दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद ही संबंधित किसान ई-टोकन जनरेट कर सकेगा।
*उर्वरक प्राप्ति की प्रक्रिया*
ई-विकास पोर्टल पर जाकर अधिकृत किसान की आधार संख्या दर्ज की जाएगी। आधार सत्यापन के उपरांत अधिकृत कृषक ‌द्वारा टोकन जनरेट किया जाएगा। इस टोकन की वैधता निर्धारित अवधि तक रहेगी। किसान जनरेट किए गए टोकन के साथ संबंधित सहकारी समिति या अधिकृत उर्वरक विक्रेता (समिति) के पास जाएगा। विक्रेता दवारा टोकन का सत्यापन कर उर्वरक वितरण किया जाएगा। उर्वरक वितरण के पश्चात टोकन का उपयोग दर्ज किया जाएगा।
उप संचालक कृषि ने जिले के सभी कृषक भाईयों से आग्रह किया है कि जिन भू-स्वामियों की मूत्यु उपरांत भूमि का नामांतरण लंबित है या जो किसान शारीरिक रूप से असक्षम एवं वृध्द है उन कृषको को उर्वरक प्राप्ति हेतु ई-विकास प्रणाली में प्रावधान किया गया है कृषक बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण कर ई-टोकन जनरेट कर सकेंगे एवं चयनित उर्वरक विक्रेता से उर्वरक प्राप्त कर सकते है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]