Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी अभिलाष तिवारी@ भूकंप और आपदा प्रबंधन पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण 9 मार्च से।

कटनी अभिलाष तिवारी@ भूकंप और आपदा प्रबंधन पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण 9 मार्च से।

कटनी  - आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल द्वारा प्रदेश में संचालित भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम परियोजना के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में जिला स्तर पर 9 मार्च से 13 मार्च तक ‘भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन’ एवं ‘ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव’ विषय पर दो प्रशिक्षणों का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत कलेक्‍टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कलेक्‍टर तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोमवार 9 मार्च को 10 शासकीय विद्यालय के प्राचार्यों, 5 महाविद्यालयों के प्रोफेसर्स, 10 निजी विद्यालय के प्रतिनिधियों, 5 पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों, 5 अस्‍पतालों के प्रतिनिधियों एवं 15 ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं शाम 5 बजे से 6 तक ‘ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव’ विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 इसी प्रकार मंगलवार 10 मार्च को जिले की समस्‍त जनपद पंचायतों से 25 सचिवों व पटवारियों को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं शाम 5 बजे से 6 तक ‘ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव’ विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि बुधवार 11 मार्च को जिले के समस्‍त अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं शाम 5 बजे से 6 तक ‘ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव’ विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वहीं गुरूवार 12 मार्च को वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बीटगार्ड को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं शाम 5 बजे से 6 तक ‘ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव’ विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार 13 मार्च को 10 सेवानिवृत्‍त सैनिकों, 10 राष्‍ट्रीय सेवा योजना के स्‍वयं सेवकों, 10 नेहरू युवा केन्‍द्र के स्‍वयं सेवकों, 10 होमगार्डों एवं नागरिक सुरक्षा, 10 रेड क्रॉस, राष्‍ट्रीय क्रेडिट कोर, स्‍वयं सेवी संगठन के प्रतिनिधियों को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं शाम 5 बजे से 6 तक ‘ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव’ विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]