Follow Us

18वें एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास

18वें एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने 2010 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने 15 गोल्ड मेडल के साथ अभी तक 67 मेडल हासिल कर लिये हैं जो अभी तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं। इससे पहले 2010 में चीन के गुआंगझू में हुए एशियाड में भारत ने 14 गोल्ड के साथ कुल 65 मेडल हासिल किये थे। आज भारत को 2 गोल्ड मिले हैं 22 साल के अमित ने 49 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रियो ओलिंपिक 2016 के स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात दी जबकि दूसरा गोल्ड ब्रिज के मेन्स पेयर में आया। इसके साथ ही अब सबकी नजर 4 बजे शुरू होने वाले भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबले पर है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा करेगी। इससे पहले भारत ने जूडो में अच्छी शुरुआत की लेकिन बाद में इसे गंवा दिया। जूडो में नेपाल को हराने के बाद भारत अंतिम 8 में कजाखस्तान के हाथों हार गया। शुक्रवार को खेलों के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम का स्‍वर्ण जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। भारतीय महिला टीम को फाइनल में जापान के खिलाफ 1-2 से हारना पड़ा और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। मैडल टैली पर नजर डालें तो एशियन गेम्स में चीन 123 गोल्ड के साथ मेडल टैली में टॉप पर बना हुआ है। उसके नीचे है जापान, जापान 70 गोल्ड के साथ नंबर 2 पर है। तीसरे नंबर पर है साउथ कोरिया जो 44 गोल्ड जीतकर रैंकिंग में नंबर 3 पर बना हुआ है। भारत की बात करें तो मेडल टैली में भारत 15 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज जीतकर नंबर 8 पर बना हुआ है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]