Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ कलेक्‍टर तिवारी ने वित्‍तीय अनियमितता पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ कलेक्‍टर तिवारी ने वित्‍तीय अनियमितता पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित।

कटनी – वित्‍तीय अनियमितता और पदीय दायित्‍वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल में पदस्‍थ तत्‍कालीन प्रभारी लेखापाल (वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्‍थ) श्री राहुल मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्‍टर  तिवारी को बीते मंगलवार को बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में मिली शिकायत पर, कलेक्टर ने तत्काल जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है।
बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाकल, बहोरीबंद से सेवानिवृत्‍त एएनएम श्रीमती सावित्री देवी वर्मा के पेंशन व जीपीएफ की राशि एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान उनके खातों में नहीं मिल पाया था। 
कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच में पाया गया कि बहोरीबंद सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल श्री राहुल मिश्रा द्वारा पदीय कर्तव्यों के अनुरूप कार्य न किया जाकर म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में वर्णित प्रावधानों के तहत वित्तीय अनियमितता तथा पदीय दायित्वो के प्रति लापरवाही की गयी है।
कलेक्‍टर  तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल  के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल मिश्रा ( वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्थापना)का यह कृत्य पदीय दायित्वो के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता किये जाने के कारण म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(2) मानते हुये तत्कालीन प्रभारी लेखापाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान श्री मिश्रा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। साथ ही निलंबन अवधि के दौरान मिश्रा का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कटनी होगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]