Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी सेअभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा थाने को मिली सफलता। भगवान के मुकुट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

कटनी सेअभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा थाने को मिली सफलता। भगवान के मुकुट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  के निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ संतोष डेहरिया और एसडीओपी  आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और   टीआई  ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिलौडी उनि अनिल पांडे को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। घटना का संपूर्ण विवरण इस प्रकार है कि  थाना ढीमरखेडा पुलिस  को सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिलोंडी चौकी अंतर्गत ग्राम सिलोंडी में धर्मपुरा हनुमान कुटी में मंदिर के अंदर से  एबं सिलोंडी कस्बा में स्थित निजी मंदिर से हनुमान जी एबं राम लक्ष्मण जी के चांदी के मुकुट 4 नग वजनी करीब 30 तोला कीमती करीब 80,000 रुपये के चोरी कर लिये हैं इस पर थाना ढीमरखेड़ा में अप क्र 38/26 एवं 39/26 धारा 331  (3),305A BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया था घटना की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्परता से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा चौकी प्रभारी उनि अनिल पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से सतत प्रयास किए गए। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की वारदात में संलिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया भगवान का मुकुट बरामद कर लिया गया।
आरोपी का नाम : निखिल सेन पिता विजय सेन उम्र 19 साल नि सिलोडी थाना ढीमरखेडा 
बरामद माल :  4 चांदी के मुकुट
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
थाना ढीमरखेडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर धार्मिक स्थल पर हुई चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।चोरी का खुलासा होने पर लोगो ने खुशी जाहिर की गई। आरोपी को  न्यायालय पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा जा रहा है। 
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम : अथक प्रयास कर चोरी के खुलासे में मुख्य भूमिका में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे,चौकी प्रभारी अनिल पांडेय,प्रधान आर.अतुल शर्मा ,आर.रामसेवक,धरमवीर की मुख्य भूमिका रही।  पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]