Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @जमीनी विवाद में 2 महिलाओं सहित 3 पुरुष गये जेल।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @जमीनी विवाद में 2 महिलाओं सहित 3 पुरुष गये जेल।

ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई। 
 थाना ढीमरखेड़ा में  जमीनी विवाद की लगातार सूचनाओं प्राप्त  हो रही 

 पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जमीनी विवाद करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके पालन में एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में  एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जमीनी विवाद पर मारपीट करने के कारण जेल भेजा गया। 

 *घटना का सक्षिप्त विवरण* दिनांक 18.11.25 को प्रार्थी श्याम लाल पिता तेजी लाल साहू उम्र 58 साल निवासी ग्राम झिन्नापिपरिया का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका जमीन को लेकर सोने लाल, छदामी साहू, दिनेश साहू, रोशनी साहू एंव पूजा बाई साहू द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे, रिपोर्ट पर अपराध धारा 296(a), 115(2), 333, 351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्व कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट देने उपरांत सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है। आरोपी और फरियादी आपस में रिश्तेदार हैं। अक्सर आरोपियों के विरुद्ध  झगड़ा करने की सूचनाओं प्राप्त होती रही हैं। मारपीट की घटना के एक दिवस पहले भी थाने पर बुलाकर दोनों पक्षों को समझाइश दी गई थी परंतु आरोपी पक्ष के द्वारा इसके बाद भी विवाद किया गया तत्पश्चात ढीमरखेड़ा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। माननीय न्यायालय के आदेश के उपरांत उन्हें झिंझरी जेल भेजा गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]