Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पंचायत सचिव ने की गाली-गलौज विडीयो वायरल एसआईआर सर्वे की जानकारी लेने पर भड़के सीईओ बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे

पंचायत सचिव ने की गाली-गलौज विडीयो वायरल एसआईआर सर्वे की जानकारी लेने पर भड़के सीईओ बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे

नीमच जिले की जावद तहसील के   आलोरी-गरवाड़ा ग्राम पंचायत सचिव राजेश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सचिव एक हितग्राही के साथ गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हितग्राही से अभद्रता का मामला  - यह घटना आलोरी-गरवाड़ा ग्राम पंचायत में बुधवार को हुई। ग्रामीण धर्मराज धाकड़ ने बताया कि वह अपने परिवार की आईडी बनवाने के लिए पंचायत कार्यालय गए थे। काम नहीं होने पर उन्होंने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। बुधवार को धर्मराज अपनी बुआ का नाम एसआईआर सर्वे 2003 में दर्ज है या नहीं, यह पता करने पंचायत कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान सचिव राजेश शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसे वीडियो में रिकॉर्ड किया गया।

वीडियो में गाली-गलौज करते दिखे - वीडियो में सचिव राजेश शर्मा को कहते हुए सुना जा सकता है कि "भाई साहब अपना व्यवहार बना रहे हो… मेरे काम का लोड था… फील्ड में काम करना पड़ता है… चाय-पानी की बात क्यों कर रहे हो…" इसके बाद वे हितग्राही के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो में हितग्राही शांत रहने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

पंचायत सचिव को निलंबित करने की मांग - ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत जैसे सरकारी कार्यालयों में जनता का सम्मान नहीं होगा, तो सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचेगा। उन्होंने जनपद सीईओ और जावद एसडीएम से सचिव राजेश शर्मा को निलंबित करने, वायरल वीडियो की गहन जांच कराने और हितग्राही के साथ हुए दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पंचायत में आने वाले किसी भी हितग्राही के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। अगर किसी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है, तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी  - जनपद सीईओ शैलेंद्र सिंह ने कहा-

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]