Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ हितग्राही से अनधिकृत रूप से रुपयों की मांग करना बनगवां के ग्राम रोजगार सहायक को पड़ा भारी।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ हितग्राही से अनधिकृत रूप से रुपयों की मांग करना बनगवां के ग्राम रोजगार सहायक को पड़ा भारी।

जिला पंचायत की सीईओ  कौर ने सख्त कार्रवाई कर हटाते हुए आधे पारिश्रमिक भुगतान का किया आदेश। 

कटनी  जिला पंचायत की सीईओ  हरसिमरनप्रीत कौर ने एक बार फिर राज्य शासन की मंशा के अनुसार जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बनगवां के ग्राम रोजगार सहायक  हेमराज उपाध्याय के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की है। जिला  पंचायत सीईओ  कौर ने बनगवां के ग्राम रोजगार सहायक को हटाते हुए जनपद पंचायत बड़वारा में संलग्न किया है एवं नियमानुसार निर्धारित मासिक पारिश्रमिक के 50% पारिश्रमिक भुगतान करने का आदेश किया हैं।

*ये है पूरा मामला*

हितग्राही बारेलाल यादव से अनधिकृत रूप से राशि की मांग करना ग्राम रोजगार सहायक को भारी पड़ा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़वारा से प्राप्त प्रस्ताव के मुताबिक विरत किए गए ग्राम रोजगार सहायक  उपाध्याय द्वारा हितग्राही बारेलाल यादव से आवास निर्माण हेतु₹50000 की मांग की गई। दो पृथक पृथक कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के उपरांत भी उपाध्याय द्वारा उत्तर/प्रतिवाद प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे स्पष्ट होता है कि श्री उपाध्याय द्वारा हितग्राही बारेलाल यादव से संदीप कॉलोनी स्थित घर बुलाकर₹50000 रुपए की राशि ली गई। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने विस्तार से जांच करने हेतु जनपद पंचायत बड़वारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है, जो निर्धारित अवधि में अभिलेख एवं साक्ष्य सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

*रोजगार गारंटी परिषद के निर्देशों के तहत हुई कार्रवाई*

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों के संबंध में जारी आदेशों, निर्देशों, परिपत्रों इत्यादि को समेकित व संशोधित मार्गदर्शिका 2025 की सेवा शर्त (अनुशासन एवं  नियंत्रण) के प्रावधानों के अनुसार विस्तृत जांच की अवधि तक शासकीय कार्यों से विरत रखने एवं जनपद पंचायत बड़वारा कार्यालय में संलग्न करते हुए आधा पारिश्रमिक भुगतान करने की कार्यवाही की।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]