Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सजग और मुस्‍तैद।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सजग और मुस्‍तैद।

बाल विवाह कराने, सहयोग देने वाले व्‍यक्ति, संस्‍था व संगठन को दो वर्ष तक। 

*कारावास और 1 लाख रूपये के जुर्माना या दोनों का है प्रावधान*

कटनी  - जिले में देव प्रबोधिनी एवं अन्‍य विवाह मुहूर्तों पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक सशक्‍त, समन्वित और बहुस्‍तरीय व्‍यापक कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए विकासखंड स्‍तर पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अध्‍यक्षता में 6 सदस्‍यीय बाल विवाह रोकथाम दल गठित किया गया है।

          कलेक्‍टर श्आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाल विवाह निगरानी समितियां और कोर ग्रुप बाल विवाह संबंधी गतिवधियों पर सख्‍त नजर रखें। उन्‍होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है। समाज में इस कुप्रथा का स्‍वरूप बहुत ही भयावह है। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज से भी आगे आने और जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना कलेक्‍ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम नंबर 07622-220071 पर और पुलिस कंट्रोल रूम सहित संबंधित एसडीएम और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों को भी दी जा सकती है।

          कलेक्‍टर ने ताकीद किया कि प्रशासन बाल विवाह की रोकथाम के लिए सजग और मुस्‍तैद है। बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 की धारा 9,10,11 एवं 13 के तहत बालविवाह कराने, सहयोग देने वाले व्‍यक्ति, व्‍यक्तियों , संस्‍था, सामाजिक संगठन के लिए दो वर्ष तक कारावास अथवा एक लाख रूपये का जुर्माना या दोनो का प्रावधान है।

          जिला प्रशासन ने हलवाई, प्रेस करने वाले, कैटरर्स, धर्मगुरू, समाज के मुखिया, बैंड बाजा वाले, घोड़ी वाले और ट्रांसपोर्टर आदि से भी आग्रह किया है कि वे बाल विवाह करने और कराने वालों को अपनी सेवायें कदापि प्रदान नहीं करें, अन्‍यथा वे भी बाल विवाह के सहयोगी माने जायेंगें और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत विधि संगत धाराओं के तहत कार्यवाही के दायरे में आ जायेंगें।

कंट्रोल रूम

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की जिम्‍मेदारी प्रशासक शैली तिवारी मोबाइल नं. 8435354976 को दी गई है। इसी प्रकार विकासखंड बड़वारा में परियोजना अधिकारी श्री इन्द्र कुमार साहू मोबाइल नं. 9131421913, विकासखंड बहोरीबंद में परियोजना अधिकारी श्री सतीश पटेल मोबाइल नं. 9424957749, विकासखंड ढीमरखेड़ा में परियोजना अधिकारी आरती यादव मोबाइल नं. 9424547660, कटनी शहरी में प्रभारी परियोजना अधिकारी अनुपमा आटे मोबाइल नं. 7067198473, मुड़वारा में परियोजना अधिकारी विद्या पाण्डेय मोबाइल नं. 9713162886, विकासखंड रीठी में प्रभारी परियोजना अधिकारी सुलोचना महोविया मोबाइल नं. 8435122204 एवं विकासखंड विजयराघवगढ़ परियोजना अधिकारी श्री संतोष अग्रवाल मोबाइल नं. 9131354267 को कंट्रोल रूम की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

बाल विवाह मुक्‍त भारत पोर्टल

          महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा बाल विवाह मुक्‍त भारत अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत बाल विवाह मुक्‍त भारत पोर्टल बनाया गया है। यह पोर्टल एक ऐसा अभिनव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को बाल विवाह की घटनाओं की रिपोर्ट करने, शिकायत दर्ज करने और देशभर में बाल विवाह निषेध अधिकारियों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सक्षम बनाता है। हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 100 और बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल (https://stopchildmarriage.wcd.gov.in) पर भी सूचना या जानकारी दर्ज कराई जा सकती  है

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]