Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी@ कैंची से जानलेवा हमला करने वाला हमलावार ढीमरखेड़ा पुलिस की अभिरक्षा में।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी@ कैंची से जानलेवा हमला करने वाला हमलावार ढीमरखेड़ा पुलिस की अभिरक्षा में।


 पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा द्वारा  कानून व्यवस्था एवं आरोपियों  के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी  स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चंद घंटे के अंदर प्राण घातक हमला करने वाले अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया
 *घटना का सक्षिप्त विवरण* दिनांक 25.10.25 को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गोपालपुर में अशोक कुमार पिता रामदास नामदेव उम्र 40 साल निवासी ग्राम गोपालपुर को पारिवारिक विवाद के कारण कैंची से प्राण घातक चोट पहुंचाई गई।  सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को शासकीय अस्पताल उमरियापान में भर्ती कराया गया एवं तत्काल घटना कारित करने वाले अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने जुर्म करना स्वीकार किया जिसके विरुद्ध धारा 109(1)296 bns का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपचारी बालक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जबलपुर स्थित बाल अभिरक्षा केंद्र में भेज दिया गया है। 
 *पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि विष्णु शंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक का विशेष योगदान रहा

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]