Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन।


कलेक्‍टर आशीष तिवारी एवं कंपनी डायरेक्‍टर के बीच हुआ इमलिया गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग लीज एग्रीमेंट

????कटनी  – कटनी जिले ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। जिले के स्‍लीमनाबाद के इमलिया गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग से जल्‍दी ही स्‍वर्ण खनन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सोमवार 22 सितंबर को पवित्र शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी और मुंबई की खनि पट्टा धारक कंपनी प्रोस्‍पेक्‍ट रिसोर्स मिनरल्‍स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नरीमन प्‍वांइट मुंबई के कंपनी डायरेक्‍टर अविनाश लांडगे के बीच गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग लीज का एग्रीमेंट हुआ। इसके साथ ही मध्‍यप्रदेश का कटनी जिला अब सीधे वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर प्रतिष्ठित हो गया है।

          कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने बताया कि ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्‍यम से नीलामी में मुंबई की प्रास्‍पेक्‍ट रिसोर्स मिनरल्‍स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 50 वर्ष की अवधि के लिए स्‍लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया में 6.510 हेक्टेयर क्षेत्र का खनि पट्टा प्रदान किया गया है।

*14 लाख टन मिनरल ओर*

          उपसंचालक माइनिंग रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि कटनी जिले में नये खनिज स्त्रोतों के रूप में स्‍वर्ण (सोना) की खदान में सोने के साथ-साथ बेसमेटल, चांदी, जिंक, लेड (सीसा) और कॉपर भी निकलेगा। जल्‍दी ही कंपनी इमलिया से सोना निकालने के लिये यहां अपना पूरा मशीनरी सिस्‍टम स्‍टाल कर लेगी। भूगर्भशास्त्रियों के प्राथमिक अन्‍वेषण रिपोर्ट में इमलिया गोल्‍ड माइन में करीब 14 लाख टन मिनरल ओर मिलना संभावित है। जिससे अलग-अलग ग्रेड और मात्रा में सांद्रण उपरांत धातु निष्‍कर्षण होगा।

 *बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*

          स्‍लीमनाबाद के इमलिया गोल्‍ड माइंस से उत्‍खनन कार्य शुरू होने के बाद यहां स्‍थानीय स्‍तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले में क्षेत्रीय स्‍तर पर अतिरिक्‍त राजस्‍व आय की प्राप्ति होगी। इससे जिले और समूचे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। पूरे देश में अभी तक केवल कर्नाटक से ही गोल्‍ड की माइनिंग हो रही थी। लेकिन अब मध्‍यप्रदेश में भी सोने का खनन शुरू होगा।

          कटनी खनिज संपदा से समृद्ध जिला है। यहां चूना, बाक्साइट, लाइमस्‍टोन व क्रिटिकल मिनरल्‍स बहुतायत में उपलब्‍ध है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]