Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी@ मोटरसाइकिल शराब का परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्त में।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी@ मोटरसाइकिल शराब का परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्त में।

पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा  अवैध शराब पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष डेहरिया  एसडीओपी महोदय स्लीमनाबाद  आंकाक्षा चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उनके सहयोगी स्टाफ के  द्वारा दिनांक 19.09.2025 को दो अलग-अलग स्थान पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है जिसमें 141 पाव देसी प्लेन शराब एवं एवं 50 पाव देसी मसाला शराब जप्त की गई 

 *घटना का संक्षिप्त विवरण* ढीमरखेड़ा पुलिस के द्वारा दो स्थानों पर दबिश दी गई प्रथम प्रकरण में मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों के द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था जिन्हें पुलिस के द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया जिनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम राहुल यादव निवासी सरस्वाही थाना एनकेजे एवं राजासाब परमार निवासी रामपुर ढीमरखेड़ा का होना बताया जिनके कब्जे से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एवं 150 पाव देसी शराब के जप्त हुए जिन्हें विधिवत जप्त किया गया वहीं दूसरी ओर एक दूसरे प्रकरण में आरोपिया ज्ञानवती पति राजभान यादव निवासी महगवां थाना ढीमरखेड़ा के कब्जे से 41 पाव देसी शराब के जप्त किए गए। 
 *पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका** 
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.  अभिषेक चौबे,  सउनि जयपाल सिंह,‌ प्रधान आरक्षक दीपकश्रीवास, आरक्षक अमित शुक्ला, आरक्षक कमोद कोल की विशेष भूमिका रही है।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]