Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला एवं विकासखंड स्‍तर पर हो रही विविध खेल प्रतियोगितायें।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला एवं विकासखंड स्‍तर पर हो रही विविध खेल प्रतियोगितायें।

कटनी  - खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय द्वारा जिले में 31 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला और विकासखंड स्तर पर विभिन्‍न खेल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।

*जिला स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम*

          जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त को दोपहर 11 बजे से माधवनगर के इंडोर हॉल में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान अपनी ताकत और दाँव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से माधवनगर के इंडोर हॉल में ही वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

*विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम*

          जिला मुख्यालय के अलावा विकासखंड स्‍तर पर भी विविध खेल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत रीठी विकासखंड के देवगांव खेल मैदान में खो-खो 30 अगस्त को और रीठी स्टेडियम में कबड्डी 31 अगस्त को आयोजित होगी।

          इसी प्रकार बड़वारा विकासखंड में उत्कृष्ट शाला खेल मैदान में खो-खो 30 अगस्त को और कबड्डी का आयोजन 31 अगस्त को होगा।

          वहीं बहोरीबंद विकासखंड के स्लीमनाबाद विलियम हेनरी शाला में डॉज बॉल 30 अगस्त को और बाकल खेल मैदान में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं 31 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।

 जबकि विजयराघवगढ़ विकासखंड के श्रमधाम महाविद्यालय कैमोर में कबड्डी 30 अगस्त को और अमहेटा श्रमधाम खेल मैदान में वॉलीबॉल का आयोजन 31 अगस्त को होगा।

          इसके अतिरिक्‍त ढीमरखेड़ा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में बैडमिंटन 30 अगस्त को और 31 अगस्त को पुलिस थाना परिसर ढीमरखेड़ा में वॉलीबॉल के मैच खेले जाएंगे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]