Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @महापौर, कलेक्‍टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत के सीईओ ने किया आकांक्षा हाट का निरीक्षण।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @महापौर, कलेक्‍टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत के सीईओ ने किया आकांक्षा हाट का निरीक्षण।

कटनी – स्‍थानीय उत्‍पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से आयोजित आकांक्षा हाट में लगे स्‍व-सहायता समूहों, स्‍थानीय कलाकारों और कारीगरों द्वारा निर्मित उत्‍पादों के स्‍टॉलों का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्‍टर यादव और पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्‍वकर्मा एवं जिला पंचायत के सीईओ  शिशिर गेमावत ने निरीक्षण किया।

    मेले में लगे स्‍टॉलों के पत्‍थर की कलाकृतियों व मूर्तियों में की गई कलाकारी व नक्‍काशी की सराहना की। कलेक्‍टर ने यहां लगे जैविक उत्‍पाद के स्‍टॉल में पहुंचकर जैविक खीरे का स्‍वाद और जायका लिया।

    आकांक्षा हाट स्‍थल बस स्‍टैण्‍ड स्थित ऑडिटोरियम हाल परिसर में हुनर की छाप और फीडबैक वाल में हस्‍ताक्षर किया और प्रदर्शन स्‍टॉलों में लगाये गये स्‍थानीय उत्‍पादों की सराहना की। वहीं पुलिस अधीक्षक  विश्‍वकर्मा ने प्रदर्शित लोकल उत्‍पादों की तारीफ करते हुये लिखा कि इससे स्‍थानीय स्‍तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा।

          उत्‍पादों के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, अतिरिक्‍त सीईओ अनुराग मोदी, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजिविका शबाना बेगम, निगमायुक्‍त नीलेश दुबे, सीईओ जनपद कटनी प्रदीप सिंह, रामसुजान द्विवेदी सहित बड़ी संख्‍या में आगंतुक व गणमान्यजन मौजूद रहे।

*महापौर ने की सराहना*

          आकांक्षा हाट को संबोधित करते हुये श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि हाट का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की दूरदृष्‍टा सोच का परिणाम है। इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। इससे विशेषकर महिला स्‍व-सहायता समूहों की आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी। महिला स‍शक्तिकरण को बल मिलेगा और स्‍थानीय कलाकरों के उत्‍पादों के विपणन हेतु मंच भी मिला है।

          आकांक्षा हाट के दौरान ही प्रतिदिन सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की भी शाम 4 बजे से प्रस्‍तुति दी जाती है। जो मुख्‍य रूप से जनाकर्षण का केन्‍द्र रहता है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्‍या में भीड़ उमड़ती है। आकांक्षा हाट का आयोजन 24 अगस्‍त तक जारी रहेगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]