Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नीमच जिले के जमुनिया खुर्द, गिरदौड़ा, रेवली देवली, जवासा और सावन में विधिक सहायता शिविर आयोजित किए गए , लगाये 350 से अधिक पौधे ।

नीमच जिले के जमुनिया खुर्द, गिरदौड़ा, रेवली देवली, जवासा और सावन में विधिक सहायता शिविर आयोजित किए गए , लगाये 350 से अधिक पौधे ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पाँच ग्राम पंचायतों में लगाये 350 से अधिक पौधे, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव श्रीमती शोभना मीणा, के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जमुनिया खुर्द, गिरदौड़ा, रेवली देवली, जवासा और सावन में विधिक सहायता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में जमुनिया खुर्द, गिरदौड़ा, रेवली देवली, जवासा और सावन मे पौधों का रोपण कर 350 से अधिक पौधे लगाए गए।

         जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार पूनिया ने बताया, कि पौधारोपण के साथ ही स्कूलों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। सचिव श्रीमती शोभना मीणा ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम (Protection of Children from Sexual Offences Act) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है और इसके तहत पीड़ित की पहचान गोपनीय रखना, त्वरित सुनवाई और कठोर दंड जैसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।  जिला विधिक अधिकारी प्रवीण पूनिया ने विद्यार्थियों को समझाया, कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी परामर्श और वकील की सुविधा उपलब्ध कराता है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे लोक अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और निःशुल्क सहायता योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है।

  इन शिविरों में पैरालीगल वालिन्टियर्स श्री आकाश शर्मा, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों में पौधारोपण को लेकर उत्साह देखा गया, उन्‍होने अपने हाथों से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का जिम्मा लिया।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]