Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • RIPORT BY : ABHILASHA TIWARI @ कलेक्‍टर श्री यादव ने खिरवा पौड़ी की गौशाला का किया औचक निरीक्षण 400 आवारा और घुमंतु गौवंश को रखने हेतु तैयार की जाएगी गौशाला कलेक्‍टर श्री यादव ने खिरवा पौड़ी की गौशाला का किया औचक निरीक्षण 400 आवारा और घुमंतु गौवंश को रखने हेतु तैयार की जाएगी गौशाला

RIPORT BY : ABHILASHA TIWARI @ कलेक्‍टर श्री यादव ने खिरवा पौड़ी की गौशाला का किया औचक निरीक्षण 400 आवारा और घुमंतु गौवंश को रखने हेतु तैयार की जाएगी गौशाला कलेक्‍टर श्री यादव ने खिरवा पौड़ी की गौशाला का किया औचक निरीक्षण 400 आवारा और घुमंतु गौवंश को रखने हेतु तैयार की जाएगी गौशाला

कटनी (11 जुलाई) -  कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार की शाम स्‍लीमनाबाद-उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग में घुमंतु गौवंशों को    ढीमरखेड़ा के समीप स्थित खिरवा पौड़ी गांव की गौशाला में गौवंश रखने की व्‍यवस्‍थाओं का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत मौजूद रहे।     कलेक्‍टर श्री यादव ने खिरवा पौड़ी की गौशाला को संचालित कर रहे महर्षि महेश योगी विद्यापीठ करौंदी के पदाधिकारी से चर्चा किया और इस गौशाला का जीर्णोद्धार, मरम्‍मत और सुधार कर व्‍यवस्थित और नया स्‍वरूप देकर यहां  गौवंश के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिये।ताकि इस गौशाला में नेशनल हाइवे और ढीमरखेड़ा-स्‍लीमनाबाद सड़क में विचरण करने वाले आवारा गौवंश को खिरवा पौड़ी गौशाला में रखा जा सके। इस गौशाला में करीब 400 गौवंशों को रखे जाने की व्‍यवस्‍था होगी।     कलेक्‍टर श्री यादव ने इन गौवंशों के भूसा-चारा और पानी का प्रबंध सुनिश्चित करने जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी को निर्देशित किया। आवश्‍यकता के अनुरूप भविष्‍य में इसी गौशाला से लगे हुये क्षेत्र में गौ-आश्रय स्‍थल के और विस्‍तार के संबंध में भी कलेक्‍टर श्री यादव ने एसडीएम और जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया।      

इस मौके पर एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ यजुवेन्‍द्र कोरी, पशु चिकित्‍सक डॉ. सोनी, आरईएस के सहायक यंत्री श्री केशरवानी उपस्थित रहे।  

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]