Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट @जिला पंचायत सीईओ ने दी निशा को पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति

कटनी से अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट @जिला पंचायत सीईओ ने दी निशा को पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति

कटनी - जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने जिला स्तरीय अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा पर सुश्री निशा साहू को विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम पंचायत कछारगांव बड़ा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अस्थाई रूप से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। श्री गेमावत ने बुधवार को सुश्री निशा साहू को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उनकी माताजी भी मौजूद रहीं। त्वरित नियुक्ति प्रदान करने हेतु की गई कार्यवाही के लिए मां-बेटी  ने  सीईओ जिला पंचायत श्री गेमावत को धन्यवाद दिया।

          नवनियुक्त ग्राम पंचायत सचिव सुश्री निशा साहू के पिता स्व. श्री रेवाशंकर  साहू का सेवाकाल के दौरान बनखेड़ी नर्मदापुरम में दुखद निधन हो गया था । उसके बाद उनके परिवार के आश्रित सदस्य को जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति अस्थाई रूप से 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि तक 10 हजार रुपए प्रति माह दिया जाएगा । दो वर्ष की  परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेने के उपरांत  वेतनमान 52 00 दृ20200 और 1900 रुपए ग्रेड वेतन तथा प्रतिमाह 250 रुपए यात्रा भत्ता की पात्रता होगी।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]