Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।


जिले के तीन जनपद पंचायतों के कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

????कटनी  -  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायत कटनी, बड़वारा और विजयराघवगढ़ में निर्माणाधीन 15वें वित्त योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

          कटनी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चाका में 2.95 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें मौके पर सहायक यंत्री जनपद पंचायत कटनी को निर्माणाधीन कार्य का आउटलेट समुचित किए जाने के निर्देश दिए।

          इसी प्रकार स्वीकृत बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। स्कूल परिसर के शेष भाग में बाउंड्री बाल निर्मित नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपयंत्री को संपूर्ण कैंपस को बाउंड्री वॉल से कवर करते  हुए कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया । साथ ही  मापदंडों का पूर्णतया पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए।

          जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कांटी में 15वें वित्त से स्वीकृत हैंडपंप खनन कार्य का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गर्मी के दिनों में पेयजल संकट रहता था। लेकिन अब हैंडपंप खनन से पेयजल संकट का समाधान हुआ है।

          इसी प्रकार ग्राम पंचायत जीवारा में हैंडपंप खनन का निरीक्षण किया गया। जिसमें सिर्फ खनन कार्य मौके पर पाया गया। पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं की, जिस पर सीईओ जिला पंचायत श्री गेमावत ने 7 दिवस के अंदर हैंडपंप चालू करने के निर्देश दिए।

          जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम पंचायत निगहरा में स्वीकृत  सामुदायिक भवन, अतिरिक्त कक्ष उपस्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  मौके पर उपयंत्री के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए एक माह में पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

          प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसाडी में पेयजल व्यवस्था हेतु  वर्ष 2020-21 में स्वीकृत कार्य जिसकी स्वीकृत राशि 10.20 लाख एवं वह राशि 10.09 लाख है, का स्थल निरीक्षण के दौरान कार्य पर अधिक राशि व्यय  होने की  जांच किए जाने के लिए निर्देश दिए गए

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]