Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • राजस्व के दल ने ग्राम विशन्या में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

राजस्व के दल ने ग्राम विशन्या में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एसडीम नीमच श्री संजीव साहू के मार्गदर्शन मेंअपर तहसीलदार सुश्री प्रियंका रावत ने राजस्व टीम के साथ शुक्रवार को विशन्या, प.ह. नं-42, ग्राम विशनया में भूमि सर्वे नं- 151 के रकबा 0.29 हेक्टर., सर्वे नंबर155के रकबा 1.16 हे., सर्वे नंबर152 के रकबा 0.15 हेक्टर एवं सर्वे नंबर 158 के रकबा 0.74 हेक्टर (मद-चारागाह) पर से अवैध अतिक्रमण एवं,अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गंई। मौके पर अपर तहसीलदार सुश्री प्रियंका रावत, राजस्व निरीक्षक श्री अक्षय शर्मा, पटवारी श्रीमति वर्षा पुरोहित श्री मोहनसिंह चौहान, श्री- दिपक जैन, पटवारी, श्री विजय सेवक, पटवारी, श्री विपिन बघेल, पटवारी, श्री राजकुमारजैन, पटवारी, श्री परमानंद धनगर, पटवारी, श्री नागेश्वर हायरी, एवं ग्रामीण कोटवार का दल भी उपस्थित़था । इस अतिक्रमण निरोधक दल ने ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध जेसीबी एवं ट्रेक्टर आदि वाहनों की सहायता से मौके पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की । मौके पर ग्राम विशन्या की शमशान की भूमि जिसका ग्रामीणजनो द्वारा वर्तमान में उपयोग किया जाता है। उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यह जानकारी अपर तहसीलदार सुश्री प्रियंका रावत ने दी।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]