Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • खेत के विवाद के कारण मारपीट करने वाले पति-पत्नी को सजा एवं जुर्माना।

खेत के विवाद के कारण मारपीट करने वाले पति-पत्नी को सजा एवं जुर्माना।

नीमच। श्री मनोज कुमार राठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी पति-पत्नी को फरियादी व उसकी पत्नि के साथ खेत के विवाद के कारण मारपीट करने के आरोप का दोषी पाकर न्यायालय उठने तक का कारावास एवं 1000-1000रू. के जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन मीड़िया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी छगनलाल एवं आरोपीगण के मध्य खेत बेचने की बात को लेकर पूर्व से ही रंजीश चल रही थी। लगभग 5 वर्ष पूर्व दिनांक 02.06.2013 को रात्री के लगभग 08ः00 बजे ग्राम केनपुरिया में फरियादी और आरोपीगण के मध्य उसी रंजीश को लेकर विवाद हो गया, जिस कारण आरोपीगण गोपाल, बाबुलाल व गुड्डीबाई ने छगनलाल के साथ लट्ठ व लात-घूंसों से मारपीट की। फरियादीया की पत्नी गुड्डीबाई जब बीच-बचाव करने आई तो आरोपीया गुड्डीबाई ने चोटी पकडकर थप्पडों से उसके साथ भी मारपीट करी। फरियादी ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना बघाना पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 190/2013, धारा 323/34 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध होकर, दोनो आहतगण का मेडिकल करने के बाद शेष विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान एक आरोपी बाबुलाल के फरार हो जाने से शेष दो आरापीयों का विचारण न्यायालय में चला। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में विचारण के दौरान अपराध को प्रामाणित किये जाने के लिए दोनो आहतगण सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराये गये, जिसके आधार पर आरोपीगण को मारपीट किये जाने का दोषी ठहराया गया। *श्री मनोज कुमार राठी, न्यायिक दण्डिधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच* द्वारा आरोपीगण (1) गोपाल पिता नारायण बंजारा, उम्र-40 वर्ष तथा (2) गुड्डीबाई पति गोपाल बंजारा, उम्र-38 वर्ष, निवासी-ग्राम केनपुराया, तहसील व जिला-नीमच को धारा 323/34, भादवि (एकमत होकर मारपीट करना) के अंतर्गत न्यायालय उठने तक का कारावास तथा 1000-1000रू के जुर्माने से दण्डित किया गया। *न्यायालय में शासन की ओर से श्री विवके सोमानी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा पैरवी की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]