Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी के रिपोर्ट @ग्राम पंचायत अंतर्वेद में 15 मई को होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम

कटनी से अभिलाषा तिवारी के रिपोर्ट @ग्राम पंचायत अंतर्वेद में 15 मई को होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम

 

????कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर सुन रहें जनता की समस्यायें

????जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल

????कटनी - विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम पंचायत अंतर्वेद में गुरुवार 15 मई को शाम 4 बजे से आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव शिरकत करेंगे।

कलेक्टर श्री यादव जनता के बीच पहुंच कर, उनसे जनसंवाद कर, शिकायतों और उनकी स्थानीय समस्याओं को जानने की अभिनव और संवेदनशील पहल की है। बताते चलें कि लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में मिलने वाली समस्याओं और शिकायतों के हर आवेदनों पर हुई कार्रवाई की समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री यादव स्वयं समीक्षा करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है कि जनोन्मुखी और जवाबदेह प्रशासन के साथ जनसमस्याओं के निराकरण में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए। समस्या लेकर यहां आने वाले सभी व्यक्ति निराकरण की उम्मीद से आते हैं, ऐसे में उनके दुःख -दर्द का नियमानुसार निपटारा करना अधिकारियों का नैतिक दायित्व है।

*यहां होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम*

लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम गुरुवार 15 मई को ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत अंतर्वेद के अलावा गुरुवार 22 मई को विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत मुहास में और गुरुवार 28 मई को विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत हीरापुर कौड़िया में होगा।

 लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के सभी आयोजन शाम 4 बजे से निर्धारित तिथि और स्थान पर होगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]