Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में कई अहम विषयों पर हुई चर्चा।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में कई अहम विषयों पर हुई चर्चा।


????कटनी  - जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे।

बैठक में निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने संबंधी समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए ताकि जनप्रतिनिधियों को प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित किया जा सके। जिला पंचायत कटनी के अंतर्गत आने वाली समस्त स्थाई समितियों की बैठक नियमित रूप से निर्धारित समय अवधि में नियमानुसार किए जाने के निर्देश दिए गए।

कटनी विकासखंड के पहाड़ी निवार, टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के प्रतिदिन लाइट कटौती को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सिंचाई कार्य में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए भी विद्युत विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसमें अधिक हॉर्स पावर के बिल संबंधी होने वाली समस्या के निराकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम सिलोड़ी के निगाई में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के लिए उपलब्ध होने वाली भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को अलग करने और सभी शासकीय स्कूलों की व्यवस्था सुधार, जर्जर भवनों की मरम्मत आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा बैठक में की गई।।

सामान्य सभा की बैठक में उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य रीना लोधी, प्रदीप त्रिपाठी, कविता पंकज राय, अजय गोटिया, प्रिया सिंह, मोहिनी देवी पांडे, माला मौसी, सोनू मिश्रा, रघुराज सिंह, शीला सिंह, संगीता देवी, प्रेमलाल केवट, विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ से विधायक प्रतिनिधि उदय राज सिंह, विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद से विधायक प्रतिनिधि अजय मिश्रा उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिशिर गेमावत ने समस्त उपस्थित अधिकारियों को सदन की कार्यवाही में लिए गए निर्णयों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजेश पटेल, और जिला श्रम पदाधिकारी केबी मिश्रा, बिजली, मत्स्य, कृषि और स्वास्थ्य एवं वन सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]