Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिले में लोकमाता देवी अहिल्‍या बाई त्रिशताब्‍दी समारोह का आयोजन सभी शालाओं में निबंध, वाद-विवाद एवं पोस्‍टर प्रतियोगिता का आयोजन

जिले में लोकमाता देवी अहिल्‍या बाई त्रिशताब्‍दी समारोह का आयोजन सभी शालाओं में निबंध, वाद-विवाद एवं पोस्‍टर प्रतियोगिता का आयोजन

नीमच 15 अप्रेल 2025, लोकमाता देवी अहिल्या बाईजी होल्कर त्रिशताब्दी समारोह जिले के सभी  शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उनके जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी त्रि-शताब्दी कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो हमें उनके जीवन और कृतित्व से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने का अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम न केवल देवी अहिल्या बाई के जीवन को याद करने का अवसर है, बल्कि उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का भी अवसर है । उनके आदर्शो,कर्तव्य प्रेरणा से आज के नवयुवकों का भी मार्ग प्रशस्त हो इस उदेश्य से जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता,वाद-विवाद प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं।

       कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ.श्री अमन वैष्णव व जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजानमल मांगरिया के निर्देशानुसार जिले के सभी हाई स्कूल व हायर सेकण्डरी विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड व इंटरेएक्टिव पैनल के माध्यम से लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी के जीवन वृतान्त एवं कार्यो पर आधारित वृत चित्र का प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नीमच ने दी हैं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]