Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिले के समर्थन मूल्‍य गेहूं उपार्जन केंद्रों पर हो रही है गेहूं की बम्‍पर आवक

जिले के समर्थन मूल्‍य गेहूं उपार्जन केंद्रों पर हो रही है गेहूं की बम्‍पर आवक

नीमच 11 अप्रेल 2025, जिले के समर्थन मूल्‍य पर गेहूं खरीदी केंद्रों पर प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं और उर्पाजित गेहूं का किसानों को समय पर ऑनलाईन भुगतान की व्‍यवस्‍था के फलस्‍वरूप उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की बम्‍पर आवक हो रही है। यह बात नीमच जिले के मनासा उपखण्‍ड के ग्राम हॉंसपुर में स्‍थापित समर्थन मूल्‍य गेहूं उपार्जन केंद्र पर गेहूं विक्रय के लिए आए किसानों ने कलेक्‍टर से चर्चा में कही। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को हासपुर में स्‍थापित उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर, गेहूं उपार्जन कार्य का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम श्री पवन बारियाव अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे।

     उपार्जन केंद्र पर आए तुमड़ा के किसानों ने कलेक्‍टर से चर्चा में उपार्जन केंद्र पर की गई व्‍यवस्‍थाओं की सराहना करते हुए कहा , कि उन्‍हें उपार्जन केंद्र पर कोई भी समस्‍या नहीं है। उपार्जन केंद्र प्रभारी ने गेहूं की बम्‍पर आवक को ध्‍यान में रखते हुए कलेक्‍टर से उपार्जित गेहूं को खरीदी केंद्र से वेयरहाऊस तक पहुँचाने परिवहन व्‍यवस्‍था के लिए 3 ट्रक प्रतिदिन उपलब्‍ध करवाने का आगृह किया। उन्‍होने कहा, कि प्रतिदिन लगभग 2200 कट्टे गेहूं  का उपार्जन हासपुर में हो रहा है। कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्र पर खरीदे गए गेहूं का अवलोकन कर, गुणवत्‍ता परखी और कहा, कि समर्थन मूल्‍य खरीदी केंद्र पर काफी अच्‍छी गुणवत्‍ता का गेहूं आ रहा है।

मालवांचल

[ View All ]

पुलिस ने पकड़े 165 वारंटी सट्टा खिलाने वाले 10 लोगों पर केस ओर 65 होटल-लॉज की ली तलाशी

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

विडियो

[ View All ]