Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जवासा नाले पर स्वच्छता के लिए किया गया श्रमदान

जवासा नाले पर स्वच्छता के लिए किया गया श्रमदान

नीमच 9 अप्रैल 2025, जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नीमच की नवांकुर संस्था द्वारा ग्राम जवासा में बुधवार को सेक्टर बैठक कर सेक्टर की प्रस्फुटन समिति और बीएसडब्‍ल्‍यू, एमएसडब्‍ल्‍यू छात्र-छात्राओं के साथ जल चौपाल आयोजित की गई। जल चौपाल में जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देकर, जल संरक्षण के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जल स्त्रोतों की सफाई और गहरीकरण पर चर्चा की गई। इसके उपरांत सभी सदस्यों के साथ एसआईएससेंटर के पास जवासा नाले में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। जिसमें नाले में फैली गंदगी और आसपास की झाड़ियों को करीब एकघंटे के श्रमदान से साफ किया गया।
  इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर, श्री राजेंद्र सिंह नीमच, मीनू त्रिपाठी मेंटर, श्री महिपाल सिंह, बीएसडब्‍ल्‍यू, एमएसडब्‍ल्‍यू छात्र-छात्रओं और एसआईएस के कैडेट्स ने सामूहिक श्रमदान कर नाले की सफाई की।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]