Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिले में शेष रहे किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री और आरओआर का शतप्रतिशत कार्य इसी सप्‍ताह पूर्ण करवाएं - चंद्रा कलेक्‍टर ने टी.एल.बैठक में सभी एसडीएम को दिए निर्देश

जिले में शेष रहे किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री और आरओआर का शतप्रतिशत कार्य इसी सप्‍ताह पूर्ण करवाएं - चंद्रा कलेक्‍टर ने टी.एल.बैठक में सभी एसडीएम को दिए निर्देश

नीमच 25 मार्च 2025, जिले में शेष रहे किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री और आधार आरओआर का शतप्रतिशत कार्य इसी सप्‍ताह पूर्ण करवाए। इस कार्य में पटवारी के साथ ही कोटवार, पंचायत सचिव, का भी सहयोग लिया जाए। सभी एसडीएम फार्मर रजिस्‍ट्री और आरओआर कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करेंऔर अत्‍यंत कम प्रगति वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में एसडीएम नीमच, जावद एवं मनासा को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे।  बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने कहा, कि इस माह सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण में जिले के राजस्‍व अमले, पुलिस विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बेहतर कार्य कर, प्रदेश में अपनी रैंक में काफी अच्‍छा सुधार किया है। कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कनिष्‍ट आपूर्ति अधिकारी मनासा की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने नगरीय निकायों की सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों के निराकरण की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर सभी नगरीय निकायों को शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत बढ़ाने और इस माह प्राप्‍त शिकायतों का अभी से संतुष्‍टीपूर्वक निराकरण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन में आशातीत प्रगति लाने पर राजस्‍व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को बधाई भी दी। 

आर.टी.ओ.ओव्‍हरलोड वाहनों के विरूद्ध सख्‍त कार्यावाही करें- कलेक्‍टर

बैठक में जिला परिवहन विभाग द्वारा सिंगोली क्षेत्र एवं जिले में ओव्‍हरलोड वाहनों के विरूद्ध की जा रही जॉंच एवं चालानी कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा करते हुए आर.टी.ओ.को निर्देश दिए, कि ओव्‍हरलोड वाहनो के विरूद्ध जॉच एवं चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहे और समय-समय पर विभिन्‍न स्‍थानों पर ओव्‍हरलोड वाहनों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही की जाए।

उपार्जन केंद्रों पर बेहतर व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित हो

बैठक में कलेक्‍टर ने जिले में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं खरीदी कार्य की प्रग‍ति की विस्‍तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि राजस्‍व अधिकारी उपार्जन केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण कर, उपार्जन के लिए बेहतर व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करें।

उपार्जित गेहूं का वेयर हाउस में भण्‍डारण नियमित रूप से होता रहे, वेयर हाउस, एक्‍सेप्‍टेंस रसीद नियमित रूप से अविलंब जारी हो और किसानों को समय पर भुगतान हो।  बैठक में बताया गया, कि जिले में अब तक 250 किसानों से 1600 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। 812 किसान गेहूं उपार्जन के लिए स्‍लॉट बुक करवा चुके है। 917 टन गेहूं का परिवहन कर, वेयर हाउस में भण्‍डारण किया जा चुका है। 771 मैट्रीक टन गेहूं के एक्‍सेप्‍टेंस नोट वेयर हाउस द्वारा जारी किए जा चुके है। अब तक उपार्जित गेंहूं का 2 करोड़ 51 लाख के भुगतान के लिए ईपीओ जारी हो गए है। उपार्जन कार्य में वर्तमान में कोई समस्‍या नहीं हैं।

     बैठक में कलेक्‍टर ने केच फिशिंग कार्य के लिए जिले के उपयुक्‍त तालाबों का प्रस्‍ताव तैयार कर, भिजवाने के निर्देश भी सहायक संचालक मत्‍स्‍य को दिए। साथ ही जिले की गौशालाओ में सौलर प्‍लांट स्‍थापित करने के प्रस्‍ताव एवं स्‍टीमेट तैयार कर, प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी संब‍ंधित अधिकारियों को दिए।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]