Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अवैध पिस्टल व कारतूस रखने वाले 02 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

अवैध पिस्टल व कारतूस रखने वाले 02 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

नीमच। श्री अंकित जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच के द्वारा अवैध रूप से पिस्टल व जिंदा कारतूस रखने वाले दो आरोपीगण (01) अनवर हुसैन उर्फ अन्नू कालिया पिता युनुस शेख, उम्र-36 वर्ष, निवासी-घोसी मोहल्ला, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) एवं (02) फिरोज खान उर्फ फिरोज लाला पिता डेरान खान, उम्र-40 वर्ष, निवासी-पुरानी ईदगाह मस्जिद के पास, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) को धारा 25(1-बी)(ए), 27 आयुध अधिनियम, 1959 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। 

 

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओं श्रीमती कीर्ति शर्मा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 22.10.2018 को उपनिरीक्षक अमित सारस्वत द्वारा मुखबिर ने सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार से स्टेशन रोड पर नाकाबंदी करके  आरोपी अनवर हुसैन उर्फ अन्नु कालिया के कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिन्दा राउन्ड जप्त किये गये। आरोपी के विरूद्ध अपराध को पंजीबद्ध किया गया तथा अपराध की अग्रीम विवेचना निरीक्षक आमप्रकाश तंतवार द्वारा की गई, जिन्होंने आरोपी अनवर से की गई पुछताछ के आधार पर आरोपी फिरोज लाला के घर से 01 देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस को जप्त किया गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय नीमच में पेशी किया गया।

 

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में जप्तीकर्ता अधिकारी, विवेचक व पंचसाक्षी सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती कीर्ति शर्मा, एडीपीओ द्वारा की गई।

 

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]