Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेडा से अभिलाषा तिवारी @राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक अजय पांडे ने सूचना का अधिकार आवेदन लेने से इनकार।

कटनी ढीमरखेडा से अभिलाषा तिवारी @राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक अजय पांडे ने सूचना का अधिकार आवेदन लेने से इनकार।

जिला कटनी - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ढीमरखेड़ा में पदस्थ ब्लॉक प्रबंधक अजय पांडे के पास आवेदक ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन  देने के लिए पहुंचा तो ब्लॉक प्रबंधक ने पल्ला झाड़ते हुए आवेदन लेने ने से इनकार कर दिया गया। अजय पांडे ने बताया कि अजीविका मिशन जनपद ढीमरखेड़ा स्तर पर लोक सूचना अधिकारी का पद रिक्त है इसलिए सूचना अधिकार का आवेदन नहीं लिया जायेगा, आवेदन लगाना है तो जिले स्तर पर लगाइए यहां पर आवेदन लेने के लिए कोई अधिकारी नियुक्त नहीं। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देने के लिए ब्लॉक स्तर पर हर कार्यालय में लोक सूचना अधिकारी नियुक्त किए गए हैं किंतु इसके विपरीत ढीमरखेड़ा ब्लॉक स्तर पर गाइडलाइन दी जा रही है। इस अधिनियम के तहत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से जानकारी हासिल कर सकता है। यह अधिनियम भ्रष्टाचार के खुलासा के लिए  बनाया गया है। इस अधिनियम के तहत सभी सरकारी निकायों को आरटीआई से जुड़े सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी है। सूचना का अधिकार का तात्पर्य है सूचना पाने का अधिकार जो सूचना अधिकारी कानून लागू करने वाला राष्ट्र अपने नागरिकों को प्रदान करता है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक ने आवेदन लेने से इंकार क्यों किया यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

सूचना अधिकारी नहीं समस्या का सामना करें आवेदक 

खास बात सामने यह आई  है कि ब्लॉक स्तर पर सूचना अधिकारी नियुक्त नहीं है। जनपद ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लोगों को यदि कुछ भी जानकारी आवेदन के माध्यम से चाहिए तो कटनी जिला जाना पड़ेगा जिसकी तकरीबन दूरी 60 किलोमीटर है। आवेदक अपना स्वयं के जेब से 400 रूपए खर्च करके आवेदन पत्र देने जिला मुख्यालय जाये।
अब देखना यह होगा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का क्या निदान करेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]