Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • Riport by: अभिलाषा तिवारी@कटनी ढीममरखेडा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@ शासकीय स्कूल में बच्चों के भविष्य खिलवाड़।

Riport by: अभिलाषा तिवारी@कटनी ढीममरखेडा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@ शासकीय स्कूल में बच्चों के भविष्य खिलवाड़।

जिला कटनी - जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मुखास का एक ममला सामने आया है की प्रभारी शिक्षक गयादीन द्वारा छात्र से झाड़ू लगवाई जाती है। यहां तक की छात्र  छात्रों ने बताया की प्रतिदिन बारी बारी से छात्र छात्राओं से झाड़ू लगवाई जाती है। शासकीय माध्यमिक  शाला मुखास में सातवीं आठवीं के विद्यार्थीयों को आज दिनांक तक गणित की किताब नहीं दी गई । वहीं खास बात यह देखने को मिली की शासकीय भवन में साफ-सफाई पुताई न होने के कारण भवन में काई भी लग चुकी है किन्तु शाला प्रभारी ने विद्यालय की मरम्मत का कार्य एवं पुताई नहीं करवाई गई है। सरकारी विद्यालय की हालात बहुत ही खस्ता हालत में है। यहां पढ़ने वाले छात्र चपरासी का कार्य करते नजर आ रहे हैं। स्कूल प्रभारी से जानकारी ली गई कि शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल क्यो नही आते और बच्चे झाड़ू क्यों लगा रहे हैं  तो उन्होंने कहा की शिक्षकों को बोला जाता है कि समय पर शाला पहुंचे नहीं आते तो मे क्या करूँ। वहीं प्रभावी ने जवाब दिया कि स्कूल में झाड़ू लगाने के लिए कोई भी नहीं है इसलिए छात्र ही झाड़ू लगाएंगे। ऐसी स्थिति में शासकीय स्कूल  में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का भविष्य खतरे में है। देखना होगा संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या एक्शन लिया जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]