Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • मनासा में पीएमश्री स्कूल एवं सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण

मनासा में पीएमश्री स्कूल एवं सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण

नीमच 14 सितंबर 2024, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के उपसंचालक डॉ.महेश जैन, सहायक संचालक श्री नीरज सक्सेना एवं सहायक संचालक श्री हेमंत शर्मा ने शनिवार को मनासा  में सीएम राइज स्कूल तथा पीएमश्री स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएम राइज के नव निर्मित भवन का निर्माण कार्य तथा उसमें आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था को भी परखा। पीएम श्री विद्यालय मनासा में आईसीटी लेब डिजिटल लाइब्रेरी तथा वोकेशनल लैब का निरीक्षण किया। लैब में बच्चों के अध्यापन के स्तर को जांचा। यहां बाला फीचर, ग्रीन स्कूल संबंधी कार्यों को भी देखा। दोनों विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था संतोषप्रद पाई गई। भोपाल के  इस  दल ने जिले में शैक्षिक गुणवत्ता व विद्यालयों के संचालन की प्रशंसा की। निरीक्षण दल के साथ एडीपीसी श्री प्रलय कुमार उपाध्याय  भी उपस्थित थे।

 

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]