Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  •  नीमच जिले की जावद विकासखण्‍ड के ग्राम मोड़ी के किसान गैंदा फूलों की खेती कर लाभ कमा रहे है किसान ने खेती को बनाया लाभ का धन्‍धा

 नीमच जिले की जावद विकासखण्‍ड के ग्राम मोड़ी के किसान गैंदा फूलों की खेती कर लाभ कमा रहे है किसान ने खेती को बनाया लाभ का धन्‍धा

नीमच 14 सितम्‍बर 2024, नीमच जिले की जावद विकासखण्‍ड के ग्राम मोड़ी के किसान घीसालाल पिता  नाथूलाल ने परम्‍परागत खेती की बजाय उद्यानिकी विभाग  के मार्गदर्शन में फूलों की खेती कर, खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। किसान घीसालाल ने 0.50 हैक्टर  में गैंदा फूलों की खेती करना प्रारंभ किया और 35 हजार रूपए  खर्च हुए।  गैंदा फूल 40से 50 रूपये किलों के भाव से बिक रहे है। इससे घीसालाल को अच्‍छी आय प्राप्‍त हो रही है, गैंदा फूलों की खेती से घीसालाल को कुल एक लाख रूपए की आय प्राप्‍त होने की संभावना है। खर्च निकालकर  उसे  शुद्ध 65 हजार रूपये की आय होगी ।

  इस तरह घीसालाल ने परम्‍परागत खेती की बजाय उन्‍नत तकनीकी से गैंदा फूलों की  खेती कर खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। वह उद्यानिकी विभाग व म.प्र. सरकार को धन्‍यवाद दे रहा है।

 

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]