Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • छात्रावासों में सभी स्‍वीकृत सीटें भरने का पूरा प्रयास करें-श्री जैन कलेक्‍टर ने छात्रावासों में स्‍वीकृत सीटे और प्रवेश की समीक्षा की एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई

छात्रावासों में सभी स्‍वीकृत सीटें भरने का पूरा प्रयास करें-श्री जैन कलेक्‍टर ने छात्रावासों में स्‍वीकृत सीटे और प्रवेश की समीक्षा की एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई

नीमच 5 अप्रैल 2024,जिले के सभी छात्रावासों में स्‍वीकृत सीटों के अनुपात में शत-प्रतिशत सीटें भरने का प्रयास किया जाये। पालकों, विदयार्थियों को प्रेरित कर छात्रावासों में विद्यार्थियों का प्रवेश करवाये। यह सुनिश्चित करें, कि छात्रावास में कोई भी सीट खाली ना रहे। यह निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आगामी सत्र में छात्रावासों में रिक्‍त सीटों के विरूद्ध प्रवेश की स्थिति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना, सहित आदिम जाति कल्‍याण, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सभी छात्रावासों के अधीक्षक उपस्थित थे।

      बैठक में कलेक्‍टर श्री जैन ने एक-एक कर छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि छात्रावासों में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्‍यान दिया जाये। विशेष कक्षाएं संचालित कर, परीक्षा परिणाम में सुधार के भी विशेष प्रयास किये जाये। उन्‍होने छात्रावासों में स्‍वीकृत सीट चालू वर्ष में प्रवेश व रिक्‍त सीटों की संख्‍या की समीक्षा की और रिक्‍त सभी सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के विशेष प्रयास करने के निर्देश अधीक्षकों को दिए। कलेक्‍टर श्री जैन ने चीताखेडा के दो छात्रावासों में पिछले कुछ वर्षो से काफी कम प्रवेश पाये जाने पर छात्रावासों में प्रवेश के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

    कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केंद्र पहुंच कर, मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]