Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कलेक्‍टर, एसपी ने किया चेनपुरा डेम में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का निरीक्षण

कलेक्‍टर, एसपी ने किया चेनपुरा डेम में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का निरीक्षण

नीमच 4 अप्रेल 2024, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने गुरूवार को नीमच क्षेत्र के गांव चेनपुरा डेम में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक ए.एन.एम. उपस्थित और सीएचओ व एक ए.एन.एम. अनुपस्थित पाये गये।

   कलेक्‍टर श्री जैन ने निरीक्षण दौरान ओपीडी पंजीयन का अवलोकन किया तथा ओपीडी में मरीजों की संख्‍या कम दर्ज होने पर निर्देश दिए कि मरीजों को प्रेरित कर स्‍थानीय स्‍तर पर उपचार के लिए प्रेरित करें। कलेक्‍टर एवं एसपी ने उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में उपलब्‍ध दवाईयों का अवलोकन भी किया। कलेक्‍टर एवं एसपी ने सीमावर्ती बरर्डिया, नायनखेडी में स्‍थापित बार्डर चेकपोस्‍ट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर एवं एसपी ने क्रिटीकल मतदान केंद्रों पर सीसीटीव्‍ही कैमरे लगाने  तथा बार्डर चेकपोस्‍ट पर बेरियर, छाया व सीसीटीव्‍ही कैमरों की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए।

    इस निरीक्षण दौरान एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सीएसपी श्री अभिषेक रंजन, तहसीलदार श्री पी.एस.पटेल, श्री नवीन गर्ग, आर.आई. श्री विक्रमसिह सहित अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]