Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • गेहूं एवं चना उपार्जन व्‍यवस्‍था का कलेक्‍टर जैन ने किया निरीक्षण

गेहूं एवं चना उपार्जन व्‍यवस्‍था का कलेक्‍टर जैन ने किया निरीक्षण

गेहूं एवं चना उपार्जन व्‍यवस्‍था का लिया जायजा नीमच 01 अप्रेल 2024, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सोमवार को नीमच क्षेत्र के डूंगलावदा में स्‍थापित गेहूं, चना समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर उपार्जन के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर श्री जैन ने उपस्थित किसानों से चर्चा कर, उन्‍हें समर्थन मूल्‍य पर गेहूं, चना विक्रय के लिए लाने हेतु प्रेरित किया। कलेक्‍टर ने उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों से कहा कि वे पंजीकृत सभी किसानों से संपर्क कर उनके स्‍लॉट बुकिंग करवाकर, गेहूं, चना विक्रय के लिए लाने के लिए प्रेरित करें और उपार्जन कार्य को एक सप्‍ताह में पूर्ण करवाये। कलेक्‍टर श्री जैन ने डूंगलावदा उपार्जन केंद्रपर किसानों के लिए की गई छाया, पेयजल व्‍यवस्‍था,तोल के लिए इलेक्‍ट्रानिक तोल कांटे की व्‍यवस्‍था, गेहूं छानने के लिए छानने की व्‍यवस्‍था, नमी मापक यंत्र की व्‍यवस्‍था, बारदान की व्‍यववस्‍था, भण्‍डारण की व्‍यवस्‍था, उपार्जित गेंहू के परिवहन की व्‍यवस्‍था, भुगतान व्‍यवस्‍था का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्‍होने गेहूं उपार्जन केंद्रों एवं शासन व्‍दारा निर्धारित मूल्‍य से संबंधित फ्लेक्‍स, बैनर लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्‍ध शिकायत एवं सुझाव पंजी, बारदानों और बारदानों पर लगाये जाने वाले टेग्‍स का अवलोकन भी किया। इस मौके जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आरएन दिवाकर एवं अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी तथा किसान भाई उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]