Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • खेत पर कब्जे के विवाद को लेकर की मारपीट करने वाले आरोपी को जुर्माने का दण्डादेश।

खेत पर कब्जे के विवाद को लेकर की मारपीट करने वाले आरोपी को जुर्माने का दण्डादेश।

मनासा। श्री धर्म कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा एक आरोपी को खेत पर कब्जा करने के विवाद को लेकर फरियादी के साथ मारपीट करने की बात को लेकर 500रू. के जुर्मानें से दण्डित किया। अभियोजन मिडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 02 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 18.05.2016 को दिन के 11ः00 बजे की हैं। फरियादी परमेश्वर एवं आरोपी जगदीश का खेत ग्राम-मोया में पास-पास स्थित हैं। घटना दिनांक को आरोपी, फरियादी के घर के सामने आया और बोला कि तूने खेत की गलत नप्ती कराकर मेरे खेत पर कब्जा कर लिया हैं और ऐसा बोलकर वह उसके साथ लात-घूसों से मारपीट कर नीचे गिरा दिया, तब ईश्वर और ओमप्रकाश ने बीच-बचाव किया। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना कुकडेश्वर पर की, जिस पर से अपराध क्रंमाक 113/16, धारा 323 भादवि का अपराध पंजीबद्व हुआ। फरियादी का मेडिकल करानें के बाद शेष विवेचना पूर्णकर चालान न्यायालय में पेश किया गया। अभियोजन द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान फरियादी, चश्मदीद सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया। श्री धर्म कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा आरोपी जगदीश पिता पृथ्वीराज चौधरी, उम्र-50 वर्ष, निवासी-ग्राम मोया, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 323 भादवि (मारपीट करना) में 500रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]