Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • चीन से लौटे राष्ट्रपति मुइज्जु ने भारत को दिखाए तेवर, बोले- 15 मार्च तक मालदीव से हटाएं सैनिक

चीन से लौटे राष्ट्रपति मुइज्जु ने भारत को दिखाए तेवर, बोले- 15 मार्च तक मालदीव से हटाएं सैनिक

मालदीव। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने 15 मार्च तक भारत से मालदीव में सैनिकों को हटाने को कहा है। उनका यह बयान चीन के दौरे से वापस आने के बाद आया है। भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी मालदीव की सुरक्षा व आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए तैनात है। भारत सरकार से मालदीव की पिछली सरकार ने सैनिकों को तैनात करने का आग्रह किया था।

मुइज्जू ने शनिवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा से लौटते हुए भारत का नाम लिए बगैर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि हम छोटे देश हैं, लेकिन फिर भी किसी को अधिकार नहीं कि कोई हमें बुली करे। यह भारत के लिए मुइज्जू का कड़ा संदेश था।

2013 से मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिक

मालदीव एक द्वीप है, जो हिंद महासागर पर मौजूद है। यह द्वीप चीन और भारत के लिए रणनीतिक रूप से जरूरी है। भारतीय सैनिक साल 2013 से लामू और अद्दू द्वीप पर मौजूद हैं। भारतीय नौसैनिकों की भी वहां मौजूदगी है। मुइज्जू ने पद संभालने के बाद ही भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।

मुइज्जु ने भारत विरोध पर लड़ा चुनाव

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का झुकाव चीन की तरफ माना जाता है। उन्होंने मालदीव के आम चुनाव में 75 भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी को हटाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उनका पूरा प्रचार भारत विरोध पर ही खड़ा हुआ था। चुनाव के जीतने के बाद उन्होंने भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]