Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट @ग्रामीणों में आक्रोश डैम का सर्वे नहीं रोका गया तो होगा उग्र प्रदर्शन

जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट @ग्रामीणों में आक्रोश डैम का सर्वे नहीं रोका गया तो होगा उग्र प्रदर्शन

ढीमरखेड़ा जनपद मुख्यालय में डेम को लेकर हुई समीक्षा बैठक

जिला कटनी - तहसील क्षेत्र  के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटरिया के आस- पास के 8 गांव जो कटनी जिले में आते है एवं उमरिया जिले के 6 गांव शामिल हैं जहाँ पर जल संसाधन विभाग के द्वारा डैम का  निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर ग्रामीणों में बेहद रोष है। ग्रामीणो का कहना है कि हमने अपनी जिंदगी का एक - एक रुपया संजोह करके अपना आशियाना बनाया है। अब हम अपना आशियाना नहीं छोड़ेंगे। जिसको लेकर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  विधायक विजयराघवेंद्र सिह,एस डी एम विंकी सिंहमारे, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत सदस्य अजय गौटिया, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, एवं सरपंच और पंचो की उपस्थिति रही।जनप्रतिनिधियों एवं आये हुए ग्रामीणों के द्वारा मांग की गई कि डेम के सर्वे को रोका जाए, विधायक विजयराघवेन्द्र सिंह ने कहा की, सर्वे का कार्य बिना किसी की जानकारी के हो रहा था, जैसे ही डैम के सर्वे की जानकारी लगी, उसका विरोध होना जारी हो गया,तथा डैम के सर्वे का कार्य तत्काल रोक दिया जाए, अन्यथा जनता के हितार्थ उग्र प्रदर्शन व चका जाम किया जायेगा, जिलापंचायत सदस्य अजय गौंटिया ने भी तहसील क्षेत्र से लेकर जिले तक में चकाजाम करने की चेतावनी दी, एवं जिलापंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने कहा की,अधिकारिओं की मंशा जो भी हो, पर हम सर्वे कार्य करने ही नहीं देंगे, ज़ब सर्वे ही नहीं होगा तो डैम कैसे बनेगा, हम क्षेत्र की जनता के साथ हैं, और हमेशा रहेंगे,एवं समस्त ग्रामीणों व जनप्रतिनिधिओं के द्वारा डैम के निर्माण को रोकने की माँग की गई, जिस पर बैठक में उपस्थित जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री जे. पी. बघेल ने कहा की डैम के सर्वे कार्य को रोकना हमारे वश में नहीं है, हम आप लोगों की माँग को शासन व प्रशासन के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा देंगे,एवं शासन के जो निर्देश होंगे वैसा किया जायेगा, एस. डी. एम. विंकी सिंहमारे ने कहा की, अभी ये प्रारंभिक बैठक का आयोजन किया गया है,ताकि लोग ये जान लें की क्या कार्य योजना है, आगे शासन के निर्देश पर ही कार्य किया जायेगा,वहीं ग्रामीणों में खासा आक्रोश व गहमा गहमी का माहौल अंत तक बना रहा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]