Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • महिलाओं के बैंक खाते डीबीटी इनेबल्ड करने युद्ध स्तर पर प्रयास, आज रविवार को भी खुलेंगे बैंक

महिलाओं के बैंक खाते डीबीटी इनेबल्ड करने युद्ध स्तर पर प्रयास, आज रविवार को भी खुलेंगे बैंक

 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शेष रहे गए बैंक खातों को डीबीटी इनेबल्ड करने रविवार अवकाश के दिन भी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्थित सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी। बता दें कि प्रशसन की ओर से इस दिशा में युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एडीएम विमनेश यिंह ने कुंडम ब्लाक के विभिन्न स्थ्लों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपरोक्त प्रक्रिया के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित किया।

रविवार को होंगे केवल लाडली बहना योजना के कामः

इस संबंध में अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक विवेक कुमार ने बैंकों के जिला समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक ने बताया कि रविवार को बैंक शाखाओं में केवल मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत शेष रह गए बैंक खातों को आधार लिंक एवं डीबीटी इनेबल्ड कराए जाने का कार्य सम्पादित किया जाएगा।

10 जून में होगा राशि का भुगतान योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में प्रत्येक माह 1000 की राशि जमा की जाएगी। इस योजना की पहली किस्त जून माह में जमा की जाना है। इसके लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भरे गए। अब सभी आवेदनों की जांच की जा रही है। भरे गए आवेदनों की सूची जारी कर अपतिया भी बुलाई गई है। साथ ही बैंक खातों की डीबीटी और आधार अपडेशन का काम किया जा रहा है।

 

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]