Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@कटनी जिले के 47 गांवों के लिए जीवनदायिनी बनी करनपुरा जल प्रदाय योजना।

जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@कटनी जिले के 47 गांवों के लिए जीवनदायिनी बनी करनपुरा जल प्रदाय योजना।

साढ़े नौ हजार से अधिक घरेलू कनेक्शन के माध्यम से पहुंच रहा पानी

जिला कटनी - विकासखंड बड़वारा के ग्राम बिजौरी स्थित करनपुरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना  से जिले के बड़वारा विकासखंड के 47 गांवों के 9 हजार 620 परिवारों के घर में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में 24मई को उमरिया जिले में आयोजित भव्य कार्यक्रम में करनपुरा जल प्रदाय योजना का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

          कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने बताया कि मध्यप्रदेश  जल निगम की देखरेख में तैयार करनपुरा जल प्रदाय योजना जिले के 47 गांवों की 46 हजार 450 लोगों की आबादी के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इसकी सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जल निगम के उप प्रबंधक राहुल मिश्रा ने बताया कि पहले इन सभी गांवों में गर्मियों की शुरुआत से ही पानी की समस्या से जूझना पड़ता था। कटनी और उमरिया जिले के 107 गांवों में पेयजल आपूर्ति की इस जल प्रदाय योजना की कुल स्वीकृत लागत 142.39करोड़ रुपए है।

कार्य जो हुए हैं

एनीकट इंटेकवेल व अप्रोच ब्रिज, रा-वाटर पाइप लाइन 5700 मीटर, रा-वाटर पंप 4 और क्लीयर वाटर पंप 4, क्लीयर वॉटर पंपिंग मेन पाईप लाइन 750 मीटर, क्लीयर वॉटर ग्रेविटी मेन पाइप लाइन 266.15 किलो मीटर, जल शोधन यंत्र 16.43 एल.एम.डी. क्षमता तथा आर.सी.सी. उच्च स्तरीय टंकी 22 नग निर्माण कार्य और 482.327 किलो मीटर लंबी जल वितरण पाइपलाइन सहित 51.215 किलो मीटर सड़क मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा जल प्रदाय योजना के संचालन व संधारण का कार्य आगामी 10 वर्षों तक जयबरुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जाएगा।

कटनी के इन गांवों को मिल रहा पानी

करनपुरा जल प्रदाय योजना से कटनी जिले के 47 गांवों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इनमें रोहनिया सरई, बैरागी, लखाखेरा, धनवारा बजरवारा, पटना, विलायत कला, रमगढ़ा, पिपरिया, चपानी, पौड़ी, बड़वारा कला, उमरिया, मानपुर, रुपौंध, गोपालपुर, बदरी, बहेड़ी खुर्द, बहेड़ी कला, बहेड़ी, भदावर, गुड़ा कला, सांधी, बम्होरी, सलैया, लोखन, विलायत खुर्द, पथवारी, टिकरिया, बिजौरी सुनारी, कोदो, आमाटोला, भानपुरा, झरेला, लोहरवाड़ा, लदहर, इमलिया, बम्होरी सलैया, खरहटा, देवरी, सकरीगढ़, करुआकापा, कुम्हरवाड़ा और गणेशपुर गांव शामिल है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]