Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@ग्राम दशरमन में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया।

जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@ग्राम दशरमन में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

कटनी जिला - तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दशरमन में लोधी समाज ने रविवार को रानी अवंती बाई की  प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर प्रतिमा स्थापित की गई एवं उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनकी वीरता को नमन किया गया। प्रतिमा स्थापित एवं पंडाल में तकरीबन चार हजार महिला शक्ति व पुरुष वर्ग की मौजूदगी रही है। साध्वी सुश्री राधिका जी ने बताया कि अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी 16 अगस्त 1861 को लोधी क्षत्रीय वंश में जन्मी थी । अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी वर्तमान मध्य प्रदेश के सिवनी जिला मनकेहड़ी के जागीरदार झुझार सिंह की पुत्री का विवाह रामगढ़ मण्डला के राजा विक्रमाजीत सिंह से हुआ। राजा विक्रमाजीत सिंह के निधन के समय उनके दोनों पुत्र अमर सिंह एवं शेर सिंह नाबालिक थे। अत: रानी ने राजकाज संभाला। राजकाज संभालते हुए 1857 के ऐतिहासिक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया तथा कई बार उन्हें परास्त किया। अंत में अंग्रेज कैप्टन वाडिगटन ने देश के गद्दारों के साथ मिलकर रानी को चारों ओर से घेर लिया, लेकिन रानी ने बंदी बनने के बजाए 20 मार्च 1858 को कटार से देशहित में आत्म बलिदान कर दिया और अमरता को प्राप्त हो गई। मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक बसंत सिंह,शंकर महतो, कौशल्या गौंटिया, कविता राय,अजय गौंटिया,पियुष सिंह ठाकुर बंशज, गोविंद प्रताप सिंह,प्रशांत राय,आर.के.पटले, ब्रजलाल पटेल, छेदीलाल पटेल, नारायण पटेल, रूप किशोर,राजू पटेल,लाडले पटेल, राममिलन जयकरण पटेल,अजय पटेल, दामोदर पटेल, मनोहर पटेल, अशोक पटेल अन्य अधिक संख्या में मौजूदगी रही है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]