Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नीमच जिले में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्‍मक आदेश लागू उत्‍तेजक] भ्रामक, भडकाऊ मेसेज करने पर प्रतिबंध बगैर अनुमति धरना, जुलुस, प्रदर्शन, रैली पर भी प्रतिबंध

नीमच जिले में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्‍मक आदेश लागू उत्‍तेजक] भ्रामक, भडकाऊ मेसेज करने पर प्रतिबंध बगैर अनुमति धरना, जुलुस, प्रदर्शन, रैली पर भी प्रतिबंध

नीमच 5 सितम्‍बर 2018, कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी जिला नीमच श्री राकेश श्रीवास्‍तव द्वारा दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा- 144 के अंतर्गत जनसामान्‍य के कल्‍याण हेतु एवं लोक शांति बनाए रखने हेतु नीमच जिले की संर्पूण राजस्‍व सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधात्‍मक आदेश आदेश जारी किया गया है। इस प्रतिबंधात्‍मक आदेश के तहत नीमच जिले की राजस्‍व सीमा में किसी भी उत्‍तेजक भडकाऊ या भ्रामक, दुष्‍प्रचारक, चित्र, संदेश आदि करने से तथा पोस्‍ट पर कमेन्‍टस करने की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही नीमच में धरना, जुलुस, प्रदर्शन, रैली, धार्मिक आयोजन बिना अनुमति आयोजित नहीं करने एवं इनमें ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग की पूर्व अनुमति लेना आवश्‍यक होगी। इस संबंध में जारी प्रतिबंधात्‍मक आदेश के अनुसार अनुमति सहित आयोजित किये जाने वाले धरना, जुलूस, प्रदर्शन, रैली, धार्मिक, आयोजन के दौरान कोई भी व्‍यक्ति किसी भी प्रकार के धारदार हथियार जैसे तलवार, कुल्‍हाडी, कटार आदि एवं अग्‍नेयास्‍त्र जैसे बन्‍दूक, रिवाल्‍वर आदि साथ में लेकर नहीं चलेंगे। यह आदेश 5 सितम्‍बर 2018 से 6 दिसम्‍बर 2018 तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्‍लंघन धारा 188 भारतीय दण्‍ड विधान के अंतर्गत दण्‍डनीय अपराध की श्रेणी में आऐगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]