Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • खेत जाने का रास्ता खराब करने की शिकायत करने पर मारपीट करने वाले को 03 आरोपियों को कारावास

खेत जाने का रास्ता खराब करने की शिकायत करने पर मारपीट करने वाले को 03 आरोपियों को कारावास

नीमच। श्री वंदन मेहता, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच द्वारा 03 आरोपियों को फरियादी द्वारा उसके खेत जाने वाले रास्ते को पानी डालकर खराब करने की शिकायत किये जाने पर मारपीट करने के आरोप का दोषी पाते हुए न्यायालय उठने तक का कारावास एवं 1,000-1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 4 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 20.11.2014 को 07ः00 बजे ग्राम ग्वालदेविया स्थित फरियादी के खेत के कुएॅ की घटना है। फरियादी अमृतराम ने इस घटना के एक दिन पूर्व आरोपियों से उसके खेत की तरफ जाने वाले रास्ते को पानी डालकर खराब कर दिया था उस संबंध में उसके द्वारा आरोपी समरथ व दशरथ के पिता नंदलाल को शिकायत की थी, इसी शिकायत को लेकर आरोपीगण दशरथ, समरथ व सुन्दर ने अमृतराम के साथ लात घूसों व पत्थरों से मारपीट करी, तब गॉव के केशुराम ने बीच-बचाव किया तथा रामनिवास ने मोटरसायकल से घर पहुॅचाया था। फरियादी ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना बघाना पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 236/2014, धारा 323/34 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस बघाना द्वारा फरियादी का मेडिकल कराने के बाद शेष विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान फरियादी अमृतराम, बीच-बचाव करने वाले केशुराम सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया। श्री वंदन मेहता, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच द्वारा आरोपी (1) समरथ पिता नंदलाल गुर्जर, उम्र-39 वर्ष, (2) दशरथ पिता नंदलाल गुर्जार, उम्र-26 एवं (3) सुन्दर पिता भोनीराम गुर्जर, उम्र-28 वर्ष, तीनो निवासीगण-ग्राम ग्वालदेविया, जिला नीमच को धारा 323/34 भादवि (एकमत होकर मारपीट करना) में न्यायालय उठने तक के कारावास एवं 1,000-1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया तथा जुर्माने की रकम में से 2,000रू. फरियादी अमृतराम को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी पारित किया गया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री आर. आर. चौधरी, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]